Uncategorized

आखिर कोन है जालम सिंह……….!

39 लाख के एग्रीमेंट की कहानी........?

सुरेश मुलेवा झाबुआ Exclusive ख़बर

अवैध निर्माणाधीन सिनेमा हॉल से लगी भूमि पर हो रही थी ब्लास्टिंग, ब्लास्टिंग मशीन ओर सामग्री हुई बरामद…!!

जंहा हुई ब्लास्टिंग वो जमीन आदिवासी की, बिकी आदिवासी को ओर मालिक नेंटिया ?

आखिर कौन है जालम सिंह और क्या है 39 लाख के एग्रीमेंट की कहानी ?

पेटलावद – 23 मार्च को थांदला रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें अवैध रूप से बन रहे सिनेमा हॉल की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है तो वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे का मुख्य आरोपी नवीन उर्फ नेंटिया जो कि अभी तक घटना दिनांक से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

घटनाक्रम में एक नया मामला सामने आया है, जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस स्थान से लगी भूमि पर ब्लास्टिंग कार्य किया जा रहा था और ब्लास्टिंग कर एक कुँए का निर्माण करवाया जा रहा था। मौके पर ब्लास्टिंग मशीन और ब्लास्टिंग से जुड़ी सामग्री भी बरामद हुई है। भूमि संबंधित जब पूरे मामले की पड़ताल की गई तो यह सामने आया कि यह भूमि आदिवासी के नाम पर दर्ज है। और भूमि की बिक्री भी आदिवासी के नाम पर ही की गई है। लेकिन भूमि खरीदने वाला कोई और नहीं पूरे हादसे का मुख्य आरोपी नवीन उर्फ नेंटिया है। जिसने अपने करीबी किसी जालम सिंह नामक व्यक्ति के नाम पर एग्रीमेंट करवाया है। सूत्रों के अनुसार पूरी डील लगभग 39 लाख रुपए में की गई है। जिन लोगों से यह भूमि खरीदी करने को लेकर एग्रीमेंट हुआ है उन्हें ब्लास्टिंग से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। यहां नेंटिया और जालम सिंह की मिली भगत से ही ब्लास्टिंग कार्य किया जा रहा था। मामले में प्रशासन स्तर पर भी जांच जारी है, फिलहाल यह मामला अवैध ब्लास्टिंग का प्रतीत हो रहा है।

कुछ ही देर में हम मय दस्तावेज के साथ एक बड़ा खुलासा करेंगे, बने रहे हमारे साथ…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!