ठेला गाड़ी पर हुई प्रसव नवजात शिशु ने तोड़ा दम
लापरवाके हो के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाहीं
रतलाम रतलाम जिले में सैलाना विकासखण्ड में नवजात शिशु की मृत्यु के मामले में कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एम.एस. सागर ने विभागीय स्तर पर मामले जांच करवाई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कर्तव्य में लापरवाही पाई गई। इस क्रम में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. पी.सी. कोली को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए उनका मुख्यालय रतलाम निर्धारित किया गया है। सैलाना में ड्यूटी ड़ाक्टर शैलेष डांगे के विरुद्ध कार्रवाई हेतु आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं म.प्र. भोपाल को पत्र प्रेषित किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैलाना में पदस्थ श्रीमती चेतना चारेल नर्सिंग आफिसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा श्रीमती गायत्री पाटीदार एनएचएम संविदा नर्सिंग आफिसर की सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि समय की कमी के चलते 108 नम्बर पर एम्बुलेंस के लिए काल नहीं कर सके थे, इसलिए उपलब्ध संसाधन से प्रसूता को अस्पताल ले जाया गया।