वीसा पोरवाल समाज ने महिला मण्डल *”उड़ान”* का गठन किया
रतलाम जैन श्वेतांबर वीसा पोरवाल समाज में नवीन महिला मण्डल *”उड़ान”* का गठन किया गया, मण्डल का उद्देश्य आपसी मेलजोल बढ़ाना, परिवारों के आपस के बीच की दूरी को कम करना, संगीनियों में आपसी वात्सल्य को बढ़ाना, धार्मिक यात्राएं करना , नवीन धर्म विधियों का प्रसार प्रचार करना ।
उड़ान के अंतर्गत सालाना होने वाले कार्यक्रमों और लक्ष्यों के बारे में चर्चा कर सर्वसम्मति से वर्ष 2025-2026 के लिए सौम्या जैन बम्बईवाला को अध्यक्ष एवं रुचि पोरवाल चौटाला को सचिव नियुक्त कर आने वाले सभी कार्यक्रमों एवं प्रोजेक्ट के लिए अधिकृत किया।
मण्डल की सभा को कविता पोरवाल, श्वेता पोरवाल गोटावाला, तृप्ति पोरवाल, नीता पोरवाल बम्बईवाला, के मार्गदर्शन में संपन्न करवाया गया, कार्यक्रम में दर्शना पोरवाल, पूर्वा पोरवाल, दिव्या पोरवाल, नीलू पोरवाल, रुचिता पोरवाल दाल मिल, सुमन पोरवाल आदि उपस्थित रहें । श्री वीसा पोरवाल बिरादरी ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पोरवाल, अशोक जैन चौटाला, धनराज गोटावाला, मुकेश बंबईवाला, मनसुख पारेख ने बिरादरी की और से नवीन गठन के लिए बधाईयां प्रेषित करी।

