सुरेश मुलेवा झाबुआ
पेटलावद में जिम्मदारो की लापरवाही से स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां !
नंबर वन आने की लगी होड़…लेकिन इस तस्वीर ने दिखा दिया आईना !!
पेटलावद नगर परिषद लगातार शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने का ढिंढोरा पीट रही है। नंबर वन आने की होड़ में नगर परिषद एक के बाद एक गलतियां करते भी नजर आई है। शुरुआत डिवाइड से की गई जब डिवाइडर के नजदीक बनाई गई दीवार का विरोध सामने आया था। क्योंकि डिवाइड के समीप से आने जाने वाले लोगों को दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। और कई लोग बाल बाल बच्चे भी हैं। वहीं उन्ही डिवाइडर पर नगर परिषद द्वारा आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर छोटी मानसिकता के साथ डिवाइडर पर देवी स्वरूपा मां अहिल्या का चित्र बना दिया था। जबकि वहां लोग पैर रखकर खड़े होते हैं। हालांकि मीडिया की सतर्कता के चलते नगर परिषद के जिम्मेदारों को पुनः तस्वीर हटाकर अपनी गलती स्वीकारना पड़ी लेकिन गलती स्वीकारी और उसी स्थान पर मुस्कुराने की अपील भी कर दी। अब बात करें स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने की तो नगर परिषद भले ही आंकड़ों में किसी तरह नंबर वन आ सकती है। लेकिन जमीनी हकीकत नगर परिषद के खिलाफ ही साबित हो रही है। नगर में स्वच्छता के नाम पर फोटो सेशन का दौर तो चल ही रहा है, इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जहां श्रद्धांजलि चौक पर लगे डस्टबिन में इतना कचरा ठूसा गया कि वह निकलकर बाहर आने लगा है। इस कचरे को साफ करने को लेकर यहां प्रयास नहीं किए गए। कचरे में गौ माता प्लास्टिक खाते हुए नजर आई, जिसे हमने हमारे कमरे में कैद किया। इस तस्वीर ने नगर परिषद के स्वच्छता सर्वेक्षण स्वच्छता अभियान की पोल खोलकर रख दी है।।
