Uncategorized

श्री मद भागवत गीता कथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संगम है

रतलाम अगर हम सोते समय दक्षिण की ओर पैर रखकर सोते हैं तो घर में नकारात्मकता आती है इसलिए हमेशा उत्तर की ओर ही पैर रखकर सोना चाहिए इससे घर में सकारात्मक रहती है इसके पीछे वैज्ञानिक दृष्टिकोण हैं यह बात गोयल परिवार द्वारा श्री कालिका माता मंदिर सत्संग हॉल में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस पर विदुषी अंजली जोशी बेटमा ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहीं उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संगम है यह कथा जीवन का मर्म सिखाती है परमानंद की प्राप्ति करती है इसमें सभी वेद पुराने का सार है उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत को नियमित सुनने और पढ़ने से व्यक्ति को आध्यात्मिक सुधार महसूस होता है यह हृदय को शुद्ध करता है और पारलौकिक ज्ञान देता है उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत पुराण का अंतिम श्लोक श्रीमद् भागवत पुराण कथितम श्री कृष्ण लीलामृतम है।। इस अवसर पर रासलीला तथा फाग उत्सव का आयोजन भी किया गया जिन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया विभिन्न समाजो व संस्थाओं द्वारा विदुषी अंजली जोशी का सम्मान किया गया कथा के सफल आयोजन के लिए दिलीप गोयल, मोहनलाल भट्ट ,राजाराम मोतियानी, हरीश कुमार बिंदल, बृजेश सक्सेना, अजय चौहान ने नागरिकों का आभार व्यक्त किया अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!