Uncategorized

हर जगह अकेले सफलता नहीं मिलती टीमवर्क का अपना अलग महत्व है

रतलाम हर व्यक्ति में अलग-अलग प्रकार की क्षमता होती है इसलिए केवल क्षमता के आधार पर किसी का आकलन व सम्मान नहीं होना चाहिए हर व्यक्ति अलग-अलग क्षेत्र में विशेषज्ञ होता है जरूरत है व्यक्ति की उस योग्यता को जानने व पहचानने की तथा सम्मान की यह बात श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी श्री अरविंद मार्ग में बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक डॉ अश्विनी कुमार ने उपस्थित बच्चों से कहीं उन्होंने कहा कि हर जगह अकेले सफलता नहीं मिलती है टीमवर्क का अपना महत्व है तथा टीमवर्क बनाकर किए गए कार्य अवश्य सफल होते हैं बच्चों को खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए सबसे पहले शारीरिक रूप से चुस्त व दूरस्त रहना चाहिए समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ स्वस्थ रहना आवश्यक है तथा उन्हें खेलों में प्रतिस्पर्धा करना चाहिए तथा जीतने का जुनून रखना चाहिए। समर कैंप में 12 विभिन्न विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा कैंप के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक डॉ कुमार का स्वागत श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ,उपाध्यक्ष हरजीत चावला ,सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, प्रधान अध्यापिका कविता कुंवर आदि ने किया इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक योग का प्रदर्शन भी किया डॉ कुमार ने समर कैंप प्रारंभ करने की घोषणा की इस अवसर पर स्कूल परिसर में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक डॉ अश्विनी कुमार के कर कमलो से हुआ। स्कूल समिति ने मंडल रेल प्रबंधक कुमार का सम्मान भी किया इस दौरान समिति के गगनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गोल्डी अजमानी सहित समिति सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी व फहीम खान ने किया आभार प्रदर्शन प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!