Uncategorized

नदी-तालाब संवारने के नाम पर लूटी जा रही झूठी वाह-वाही….

नगरवासी पानी को तरसे... सोशल मीडिया पर परिषद की हो रही थू-थू

नदी-तालाब संवारने के नाम पर
लूटी जा रही झूठी वाह-वाही…

झाबुआ सुरेश मुलेवा

  • नगरवासी पानी को तरसे… सोशल मीडिया पर परिषद की हो रही थू-थ

सीएमओ की अनदेखी परिषद की नाकामी कर रही साबित –

पेटलावद – वर्तमान में पूरे मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है लेकिन पेटलावद में जल गंगा संवर्धन अभियान फोटो सेशन का एक जरिया बनकर रह चुका है… भले ही परिषद के जिम्मेदार करोड़ों रुपए की योजना लाकर पेटलावद में पम्पावती नदी को सुधारने के दावे कर रहे हैं लेकिन पम्पावती नदी को स्वच्छ और गंदगी मुक्त बनाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। जबकि वर्तमान में जल गंगा संवर्धन अभियान चल रहा है मात्र एक दिन के फोटो सेशन में अधिकारी देखे गए लेकिन उसके बाद कोई विशेष पहल देखने को नहीं मिली। जल गंगा संवर्धन अभियान के नाम पर नदी तालाबों को सुधारने की झूठी वाह-वाही जरूर लूटी जा रही है लेकिन नगर में पानी के लिए लोग आज भी परेशान है। सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप ग्रुपो में नगरवासी परिषद के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए परिषद पर थू-थू कर रहे हैं। क्योंकि नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी की लापरवाही इस कदर हावी है कि नगर में जो कंपनी पानी का सप्लाई करती है वह अपने मनमाने ढंग से कार्य कर रही है, लेकिन सीएमओ की ओर से पूर्ण रूप से अनदेखी की जा रही है। जिस वजह से लोग परेशान हो चुके हैं। नलों के माध्यम से घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है और जहां पहुंच रहा है तो वहां समय का कोई ठिकाना नहीं है। और कहीं तो गंदा पानी पीने को लोग मजबूर है। सोशल मीडिया पर लोगों ने परिषद के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। जिससे साफ नजर आता है कि परिषद किस दिशा में काम कर रही है। परिषद के जिम्मेदारों को यह समझना होगा की फोटो सेशन या अपना अच्छा प्रचार प्रसार करने से नगर के हालात नहीं बदलेंगे जमीनी स्तर पर धरातल पर जब तक काम नहीं होगा तब तक सोशल मीडिया हो या नगर के चौराहे लोगों की नाराजगी का शिकार होते रहोगे ओर इसी तरह परिषद की थू-थू होगी…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!