Uncategorized

रेल मण्डल पर एक पेड़ मां के नाम

रतलाम रेल मण्डल पर मनाया गया

रतलाम  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवम प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने विषय पर जन जागरूकता रैली वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, शपथ आदि के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों एवम कर्मचारियों द्वारा रतलाम रेलवे ग्राउंड में ‘ *एक पेड़ माँ के नाम* ‘ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही मंडल के स्टेशनों एवम रेलवे कॉलोनियों में भी ‘ *एक पेड़ माँ के नाम* ‘ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। रतलाम रेलवे ग्राउंड में 50 से अधिक पेड़ लगाए गए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने पर्यावरण विषय पर संबोधित करते हुए आग्रह किया कि आप कम से कम एक पेड़ को गोद लें और उसके संरक्षण के जिम्मेदारी लें।

रतलाम रेलवे स्टेशन पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक श्री अशफ़ाक़ अहमद द्वारा कर्मचारियों एवम अधिकारियों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण शपथ का पाठ करवाया गया। इसी प्रकार मंडल के अन्य स्टेशनों, कार्यालयों एवम कार्यशालाओं में भी कर्मचारियों एवम अधिकारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षकन की शपथ ली गई।

लोको केअर सेंटर रतलाम में शपथ के साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवम पेड़-पौधों के महत्व को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ।
इसी प्रकार सिविल डिफेंस टीम द्वारा भी रतलाम रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

मंडल रेलवे चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रतलाम द्वारा चिकित्सालय में मरीजों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया तथा 100 से अधिक जूट से निर्मित थैले का वितरण किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!