Uncategorized

ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट की परेशानी, एक ही स्थान पर

रतलाम को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात आज

 

ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट की परेशानी, एक ही स्थान प मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक, विश्वसनीय इलाज

रतलाम   रतलाम जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और बड़ी सौगात मिलने वाली है। अब हृदय रोगियों या न्यूरोसर्जरी की दरकार वाले मरीजों को आकस्मिक चिकित्सा के लिए बाहर भागने और रास्ते का जोखिम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
8 जून को सुबह 10 बजे जीडी सुपर स्पेशलिटी विभाग का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रहेंगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व किसान आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेलवे हॉस्पिटल डॉ. राजेश कुमार बेन रहेंगे। आयोजन 80 फीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल परिसर में होगा।

*अब 24/7 सुपर स्पेशलिटी इमरजेंसी सेवा*
जीडी हॉस्पिटल में अब विशेष रूप से उन मरीजों और परिजनों को रतलाम जैसे शहर में ही सुविधा मिल सकेगी जिन्हें हार्ट अटैक, रीढ़ की हड्डी की समस्या या एक्सीडेंट में मजबूरी में बड़े शहरों में भागकर जाना पड़ता था। हृदय रोग के उपचार के लिए कैथ-लैब का संचालन वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग जैन द्वारा किया जाएगा, जिसमें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी एवं पेसमेकर की सुविधाएं मिलेंगी। हृदय रोग विभाग की टीम में अन्य चिकित्सकों में अनुभवी डॉ. भरत कुमरावत, डॉ. विजय पाटीदार शामिल हैं।
जल्द ही आयुष्मान भारत योजना में भी इन बीमारियों का इलाज इस हॉस्पिटल में हो पाएगा। डॉ. अनुराग जैन अपोलो हॉस्पिटल भोपाल, सागर, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही न्यूरोसर्जन डॉ. प्रतीक मालपानी भी अपनी सेवाएं देंगे। इससे रोड एक्सीडेंट में हुई हेड इंजरी की स्थिति में ब्रेन से जुड़े जटिल रोगों का भी उच्च तकनीक के माइक्रोस्कोप से ऑपरेशन यहां हो सकेगा। 24 घंटे इमरजेंसी आईसीयू, सर्जरी और केयर भी मिलेगी। महिलाओं के लिए डॉ. राधा वर्मा द्वारा आईवीएफ सेंटर के माध्यम से मरीज का उपचार किया जा रहा है।
हॉस्पिटल में ये सेवाएं भी रहेंगी जारी
अस्पताल में रतलाम को पहले मॉड्यूलर ओटी, घुटना, कूल्हा का प्रत्यारोपण और कई चिकित्सा सुविधा देने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. लेखराज पाटीदार, यूरो सर्जन डॉ गौरव नाहर, भी सतत रूप से अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. पी. विलियम, कैंसर रोगों के लिए ऑन्कोलॉजिस्ट कैंसर सर्जन डॉ. शैलेश पाटीदार, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राजेश पाटीदार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र वैष्णव, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सलोनी जैन की सेवाएं भी मिलेंगी।
डॉ. राधा वर्मा द्वारा प्रसूति एवं महिला रोग विभाग व आईवीएफ सेंटर के माध्यम से भी लाभ दिया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा किए जाएंगे । वहीं हॉस्पिटल में घुटने के रिप्लेसमेंट की आधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सुविधा स्टार्ट हो रही है।
*मरीजों को एक ही स्थान पर सभी सुविधा*
जीडी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस, फ्रैक्चर एवं जोड़ प्रत्यारोपण, किडनी स्टोन एवं प्रोस्टेट मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। जल्द ही योजना में एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसी परिसर में मरीजों के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी जैसी जांचों का सेंटर भी उपलब्ध है ताकि मरीजों को एक्सीडेंट या गंभीर स्थिति में यहां से वहां ना दौड़ना पड़े। अस्पताल के स्टाफ और परिवार ने नागरिकों से रतलाम में ही मिलने वाली इन चिकित्सा सौगातों का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!