
रतलाम श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा पवित्र श्रावण माह में विभिन्न धार्मिक आयोजन प्रतिदिन किए जाएंगे जिसके लिए श्री शिव आराधना महोत्सव समिति बनाई गई है समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी व सचिव हरीश कुमार बिंदल ने बताया कि उक्त आयोजन के लेकर ट्रस्ट व समिति की बैठक श्री कालिका माता मंदिर झूलेलाल मंदिर परिसर में आयोजित की गई इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण माह में 11 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक प्रतिदिन श्री झूलेलाल मंदिर हॉल में प्रातः 9:00 बजे से शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक एवं विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा नगर के धर्म प्रेमी नागरिक जिसको उक्त धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना है कार्यक्रम स्थल पर 9 बजे उपस्थित होकर अपना स्थान सुनिश्चित करें , विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक करवाया जाएगा इसके लिए पूजन सामग्री ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी । इसी प्रकार श्रावण माह में 13 जुलाई से राम कथा का आयोजन श्री कालिका माता सत्संग हॉल में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा तथा श्री कालिका माता अन्य क्षेत्र का वार्षिक उत्सव 19 जुलाई को मनाया जाएगा जिसके तहत रतलाम नगर के सभी अन्य क्षेत्रों में ट्रस्ट द्वारा भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा 6 अगस्त को भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी । समिति व ट्रस्ट ने नागरिकों से सभी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी सचिव हरीश कुमार बिंदल, सत्यनारायण कसेरा पूरणमल अग्रवाल हरीश कुमार बिंदल राधावल्लभ पुरोहित राजेंद्र शर्मा संजय व्यास दीपक पुरोहित पूरणमल चोइथानी दिनेश वाघेला आदि मौजूद थे l

