Uncategorized

ट्रेक्टर एवं पिकअप सहित लगभग 12 लाख रुपये का माल जप्त

पेटलावद पुलिस ने चोरी का माल बेचने एवं खरीदने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पेटलावद पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया एवं उनकी टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
पेटलावद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुरिया रोड पर ट्रेक्टर और पिकअप में कुछ लोग चोरी का माल सस्ते दामों में बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों की तलाशी ली।
ट्रेक्टर पर ढकी त्रिपाल हटाकर देखा गया तो उसमें पुराना भंगार, दो एक्सल जिसकी कीमत लगभग ₹1,75,000/- थी, जबकि पिकअप में तोलने का कांटा एवं चार लोहे की पुरानी डिस्क, जिसकी कीमत ₹25,000/- आंकी गई, पाए गए। समस्त जप्त माल की अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख है।
पूछताछ में अभियुक्त संतोषजनक जवाब नहीं दे सके एवं किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। मामले में धारा 35(क)(ख)(ड़), 106 BNSS, 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना जारी है।
इनका सराहनीय योगदान. निर्भयसिह भूरिया,  गोवर्धन मावी, सुबेदार. धर्मेन्द्र पटेल,  विवेक शर्मा,  विकाश,  महेन्द्र,  घनश्याम का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!