Uncategorized

रोटरी क्लब आफ रतलाम प्लैटिनम का शपथ ग्रहण

रतलाम रोटरी क्लब आफ रतलाम प्लैटिनम का शपथ ग्रह समारोह अजंता टाकीज के पास सभागृह संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कार कोठारी शपथ अधिकारी अशोक तांतेड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजी सौरभ छाजेड़ उपस्थित थे।

शपथ अधिकारी अशोक तांतेड़ ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई । सत्र 2025 –26 के लिए अध्यक्ष डॉ गीता दुबे एवं सचिव वंदना सोनी ,कोषाध्यक्ष कमला गुप्ता को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई कार्यकारिणी में शोभा नैनानी , डॉ मंगलेश्वरी जोशी एवं डॉक्टर मानिक डांगे एवं नवीन सदस्य के रूप में उषा दुबे को शपथ दिलाई गई एवं नवीन सदस्य का स्वागत किया गया । निवृत्त मान अध्यक्ष कमला गुप्ता एवं सचिव सीमा अग्निहोत्री ने गत वर्ष किये गये कार्यों की जानकारी दी।स्वागत उद्बोधन देते हुए डॉ गीता दुबे ने सत्र 2025-26 में क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण शिक्षा एवं स्वास्थ्य और एक महत्वपूर्ण प्रकल्प स्व सुरक्षा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में बच्चियों को प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कार कोठारी ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया । साथ ही नये सदस्य जोड़ने एवं शिक्षा प्रकल्प में कार्य करने‌ का सुझाव दिया। शपथ अधिकारी अशोक तांतेड़ ने सभी को शपथ दिलाते हुए अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने एवं क्लब गतिविधियों में नवाचार का सुझाव दिया।। विशिष्ट अतिथि सौरभ छाजेड़ ने विभिन्न प्रकल्पों में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का विश्वास दिलाया । इस अवसर पर रतलाम के रोटरी डायमंड क्लब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा , रोटरी सेन्ट्रल से डॉ मिलीन्द डांगे,एवं सचिव डायमंड रोटे प्रदीप छिपानी ,सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी एवं सचिव शैलेन्द्र तिवारी, महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक एवं सदस्य तथा नैनानी एवं विजय सोनी उपस्थित रहे । सार्जेंट आफ आर्म्स शोभा नैनानी ने घोषणा की ।कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोहर जैन ने किया और आभार सचिव वंदना सोनी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!