Uncategorized

बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल संचालक से की लूट

मामला पेटलावद का

सुरेश मुलेवा , पेटलावद
पेटलावद में अभी से कुछ देर पहले बाइक सवार बदमाशो ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार सिटी केमिस्ट के संचालक विनोद जैन के साथ पेटलावद में जैन मंदिर के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मेडिकल संचालक रोज की तरह अपनी दुकान से घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान अचानक मौके पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके हाथों से नगदी रुपयों का बैग छीनकर फरार हो गए। घटना को लेकर मेडिकल संचालक के द्वारा पेटलावद पुलिस को सूचना दी गई है जिस पर पुलिस के द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है। मेडिकल संचालक विनोद जैन के अनुसार उनके बैग में करीब 50 से 60 हजार रुपए नगदी थे। और अचानक आए बदमाश उनसे बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!