Uncategorized

दो आवारा सांड की लड़ाई में भारी नुकसान

मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, मोबाइल दुकान में तोडफ़ोड़

सुरेश मुलेवा झाबुआ नगर परिषद की लापरवाही आमजन पर भारी,               पेटलावद नगर में आवारा मवेशियों का आतंक – शहर में आवारा मवेशियों का आतंक बढ़ते जा रहा है, किंतु नगर परिषद का इस कोई ध्यान नहीं है। जिससे नगर परिषद की लापरवाही आमजन को भारी पड़ रही है। शुक्रवार रात्रि करीब 8:00 बजे पेटलावद शहर के सांई मंदिर के नजदीक दो आवारा सांड की भिड़ंत हो गई। और सांड की लड़ाई में आमजन को भारी नुकसान हुआ है। लड़ाई के दौरान एक मोबाइल दुकान में तोड़फोड़ हुई है तो वहीं बबलू पंवार निवासी पेटलावद की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं मोबाइल दुकान संचालक अर्जुन की मोबाइल दुकान में नुकसान हुआ है और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। बबलू पंवार एवं अर्जुन ने बताया कि 2 आवारा सांड की लड़ाई में हमें भारी नुकसान हुआ है। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसमें हजारों रुपए की नुकसानी हुई है। सांड की लड़ाई के दौरान गनीमत यह रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।गौरतलब है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण नगर में आवारा पशुओं का जमावड़ा आसानी से देखा जा सकता है, जिस स्थान पर दो सांड की लड़ाई हुई वहां और भी आवारा पशु मौजूद थे और यहां गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है। गंदगी में आवारा पशु प्लास्टिक और गंदे पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार नगर परिषद कुंभकरणीय नींद में सोई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!