देश

साइक्लोथॉन : रतलाम से कनेरी डैम तक सफल आयोजन

 

रतलाम : नगर के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार सुबह शहर सराय से एसवायएस सायक्लोथान का आयोजन किया गया। 30 किलोमीटर का यह साइक्लोथॉन रतलाम से कनेरी डैम व वापस शहर सराय तक सम्पन्न हुआ, जिसका नेतृत्व डॉ. राहुल पंजाबी ने किया।

इस राइड का उद्देश्य युवाओं और समाज को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
साइक्लोथॉन में शैलेश पावेचा, अभिषेक कोठारी,डॉ अमित यादव, गिरिराज राठौड़, महेश मालिया, अंकित लिंबोडिया, रौनक सोनी, वीर मिश्रा, अभिषेक रावल, हर्ष विश्वकर्मा, वैष्णवी मिश्रा, बसंत, अंशुल, अक्षत, विकास, कौशल, कनिष्क, अमोल,देव , भूपेंद्र सिंह और अन्य साइकिल प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।प्रतिभागियों ने जोश और उमंग के साथ लंबी दूरी तय कर यह संदेश दिया कि –
“साइकिल चलाएँ, स्वस्थ जीवन अपनाएँ और प्रदूषण कम करें।”

आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इस पहल को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!