टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेश

रंग बिरंगी गुलाल इत्र और फूलों की आई बाहर

गरबे में जमकर उड़ा

रतलाम।शहर के प्राचीन धर्मस्थल श्री माँ कालिका माता मंदिर पर नवरात्रि पर्व के दौरान महा अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान माता रानी का आकर्षक श्रंगार किया गया पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया आने वाले दर्शनार्थियों पर सुगंधित परफ्यूम की वर्षा की गई व प्रसाद वितरित किया गया प्रात काल ब्रह्म मुहूर्त में कलेक्टर राजेश कुमार बाथम व श्रीमती बाथम ने माता रानी की पूजा व आरती की व माता रानी को चुनरी चढाई, इसके पश्चात गरबा रास प्रारंभ हुआ श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा गरबा खेलने वाली मातृशक्ति पर लगभग दो क्विंटल रंग बिरंगी लाल , गुलाबी, पिली व केसरिया गुलाल उड़ाई गई इस दौरान सुमधुर गरबा व भजनों पर बालिकाओं ने गरबा रास किया भजन गायक अरुणा सोनी ने आज बिरज में होली रे रसिया होली रे रसिया… होलिया में उड़े रे गुलाल …मां थारो गरबो घूमतो जाए… मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती सहित विभिन्न भजन गरबे प्रस्तुत किया जिन पर माताएं जमकर थिरकी। कलेक्टर बाथम में भी गुलाल उडाई, गरबे के दौरान महिलाओं ने जहां नवदुर्गा के नौ रूप स्वरूप बना रखे थे वहीं हाथों में राष्ट्रीय तिरंगा तथा भगवा ध्वज थाम रखा था । दोपहर में महा अष्टमी का हवन संपन्न हुआ श्रीबाथम ने आहुति दी तथा आरती की । इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल कोषाध्यक्ष सत्यनारायण कसेरा संगठन सचिव पूरणमल अग्रवाल राजेंद्र शर्मा पूर्ण चोइथानी दिनेश वाघेला विश्वदीप टंडन सहित नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!