देशधर्ममध्य प्रदेश

3000से अधिक गरबा खेलने वाली बालिकाओं का कन्या पूजन किया

सभी को लानी वितरण की गई

  • रतलाम शारदीय नवरात्रि के दौरान शहर के प्राचीन मां कालिका माता मंदिर पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए नवरात्रि के अंतिम दिन पंडित हेमंत पुजारी ने मां कालिका, मां चामुंडा, मां अन्नपूर्णा का आकर्षक श्रंगार किया गया पूरे परिसर को फूलो से सजाया गया था प्रातकाल ब्रह्म मुहूर्त में महिलाओं ने गरबा रास किया प्रसिद्ध भजन गायिका अरुणा सोनी ने सुमधुर स्वरों में गरबे प्रस्तुत किये उसके पश्चात मंडल में पंजीकृत 3000 से अधिक गरबा खेलने वाली बालिकाओं का कन्या पूजन कर उन्हें लानी (उपहार) सेवा मंडल की और से वितरित की गई ,श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल सरंक्षक देव प्रकाश शर्मा, संजय व्यास, दीपक पुरोहित कोषाध्यक्ष सत्यनारायण कसेरा संगठन सचिव पूरणमल अग्रवाल सदस्य राजेंद्र शर्मा ,पूरण चोईथानी, दिनेश वाघेला, राधावल्लभ पुरोहित सहित विभिन्न सदस्य मौजूद थे । इस दौरान 6000 से अधिक कन्याओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई। गुरुवार को दशहरे के अवसर पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा शाम 5 बजे मंदिर परिसर से मां कालिका माता रानी की झांकी निकाली जाएगी तथा मां कालिका माता व राम दरबार पूरे शहर का भ्रमण कर पोलो ग्राउंड स्थित रावण दहन स्थल पर पहुंचेगे उसके बाद विधि विधान से रावण दहन होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!