देशधर्ममध्य प्रदेश

65 वर्ष पुर्व शुरू की गई अखण्ड रामायण पाठ की परम्परा आज भी अनवरत जारी है

भगत परिवार द्वारा

रतलाम शारदीय नवरात्रि के दौरान कालिका माता मंदिर परिसर में भगत परिवार द्वारा 65 वर्ष पुर्व अखंड रामायण पाठ की परंपरा प्रारंभ की गई थी जो आज तक सतत रूप से अभी तक जारी है भगत परिवार के स्व श्री रतनलाल पोरवाल भगत जी द्वारा प्रारंभ की गई इस धर्ममयी परंपरा को वर्तमान में श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के सहयोग से बद्रीलाल पोरवाल भगत जी द्वारा जारी रखा गया हे , इस वर्ष अखंड रामायण पाठ करने वाले सभी रामायण परायणकर्ताओ का स्व श्री रतन लाल पोरवाल भगत जी परिवार द्वारा कालिका माता मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया भगत जी परिवार के सदस्यों ने बताया की इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रतलाम के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडे, पूर्व महापौर शैलेद्र डागा, सुरेंद्र सुरेका, मनोहर पोरवाल, राजाराम मोतियानी माधव काकानी, बद्रीलाल पोरवाल, कृष्णकांत पोरवाल, डॉ गोपाल मजावदिया, आईटी फेडरेशन चैयरमेन मोहित शुक्ला, कपिल व्यास आदि ने रामायण परायणकर्ता ( पाठ) महेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राधा वल्लभ पुरोहित, नरेंद्र गीलड़ा ,प्रेमलता कसेरा, वासुमति सिंह, कौशल्या बाई, राखी व्यास ,पुनम ढलवानी, वीणा गोयल, चंद्रप्रभा शर्मा, सुमन रावल, गीता परीहार, निर्मला सोहनलाल, मीना वर्मा, कुसुम कनहैयालाल, सुमन गोपाल चंद्र शर्मा, लक्ष्मण श्रीवास्तव, इंदुमती द्वारका प्रसाद, लीला श्रीवास्तव, शारदा श्रीवास्तव, माया बक्शी, प्रीति पालीवाल, साधना काले, दिलीप दवे, सरला पवार सहित 55 से अधिक परायणकर्ता ( पाठ करने वाले) का शॉल, श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि भगत जी परिवार ने 65 साल पहले जब अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया था उस वक्त कालिका माता मंदिर परिसर में केवल ग्राउंड था व शंकर मंदिर के पास में एक कच्चे ओटले पर अखंड रामायण पाठ होता था तथा यह पाठ विट्ठल दादा, पुरुषोत्तम भट्ट ,राजेंद्र दवे, कांतिलाल दशोत्तर, भानु प्रकाश व्यास, सुआलाल शर्मा ,अनोखी लाल व मनोहर सोलंकी द्वारा बारी बारी से 2 घण्टे किया जता था । रामायण पाठ की पूर्णाहुती पर यज्ञ किया गया आरती कर प्रसादी वितरीत की गई। भगत जी परिवार ने कृष्णकांत पांडे , मोहनलाल भट्ट व पत्रकार राकेश पोरवाल का भी शॉल श्रीफल से सम्मान भी किया । इस दौरान माहेश्वरी समाज, समन्वय परिवार, सनातन सोशल ग्रुप, मेहंदी कुई बालाजी मंदिर ट्रस्ट, गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट, सेवा वीर परिवार, पोरवाल समाज, अग्रवाल समाज के विभिन्न सदस्य , गोविन्द अग्रवाल,राजेन्द्र पोरवाल, स्मिता राजेश माहेश्वरी,राजेन्द्र शर्मा, हरीश कुमार बिंदल,मुन्नालाल शर्मा, रामप्रसाद घाटिया, अजय चौहान व नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन रजनीश गोयल व अनिल पोरवाल ने किया तथा आभार सुनील पोरवाल ने माना ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!