देश

प्रशासन की आंखें अब खुली!

कही कुछ होने के बाद!

दीपावली से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त
पुलिस व प्रशासन ने किया पटाखा गोदामों का संयुक्त निरीक्षण
रतलाम। दीपावली पर्व के पूर्व जिले में सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को सागौद रोड और आलनिया स्थित पटाखा गोदामों एवं फटका बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई एसपी अमित कुमार के निर्देशन में की गई।
निरीक्षण दल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीएम आर्ची हरित एवं तहसीलदार ऋषभ ठाकुर शामिल रहे। अधिकारियों ने गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन संसाधन, विद्युत प्रणाली और विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य बिंदु : गोदामों में फायर एक्सटिंग्विशर, बालू और पानी की बाल्टियां अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए। धूम्रपान निषेध बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने और विद्युत कनेक्शन सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। भंडारण की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा गोदामों के पास खुली आग, वेल्डिंग या अन्य ज्वलनशील गतिविधियों पर रोक लगाई गई।
प्रशासन एवं पुलिस की अपील
आमजन एवं पटाखा विक्रेताओं से अपील की गई है कि पटाखों का भंडारण और बिक्री केवल लाइसेंस प्राप्त स्थानों पर करें। सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी असुरक्षित गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। दीपावली को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और दुर्घटनामुक्त बनाने में सहयोग करें।
एमपी में बैन गुजरात का सिरप रतलाम में मिला
माहेश्वरी सर्जिकल हाउस से मिली प्रतिबंधित 36 बोतलें; बैन कंपनी के फार्मूले की दूसरी दवाई भी जब्त
रतलाम। छिंदवाड़ा में कफ सिरप ष्टशद्यस्रह्म्द्गद्घ पीने से बच्चों की मौत के बाद अब रतलाम में मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर जांच के दौरान अधिकारियों को गुजरात की प्रतिबंधित कंपनी की क्रद्गह्यश्चद्बस्नह्म्द्गह्यद्ध-ञ्जक्र कफ सिरप की 36 बोतलें रतलाम के नाहरपुरा दवा बाजार स्थित माहेश्वरी सर्जिकल हाउस से मिलीं। इसके अलावा इसी कंपनी के फार्मूले की एक और दवाई क्रद्गद्यद्बद्घ रुस् छ्वह्वठ्ठद्बशह्म् भी बाल चिकित्सालय के सामने मेडिकल स्टोर से बरामद की गई। सभी दवाओं को जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
इंदौर के डिस्ट्रीब्यूटर से पहुंचा था बैन सिरप
ड्रग इंस्पेक्टर अजय मीणा के साथ दो अधिकारियों की टीम मंगलवार दोपहर नाहरपुरा दवा बाजार में जांच के लिए पहुंची। यहां थोक व्यापारी श्री बालाजी इंटरप्राइजेस और माहेश्वरी सर्जिकल हाउस पर क्रद्गह्यश्चद्बस्नह्म्द्गह्यद्ध-ञ्जक्र सिरप की 36 शीशियां पाई गईं। टीम ने पूरा स्टॉक फ्रीज कर कंपनी को दवा वापस भेजने के निर्देश दिए। बताया गया कि यह सिरप इंदौर के डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से रतलाम आया था। कंपनी में गड़बड़ी मिलने के कारण यह दवा प्रदेश में पहले से ही प्रतिबंधित है।
अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर भी जांच
दोपहर 3 बजे के बाद एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और ड्रग विभाग की टीम बाल चिकित्सालय पहुंची। स्टॉक रूम की जांच में प्रतिबंधित कंपनी की दवाएं नहीं मिलीं। बाद में टीम अस्पताल के सामने स्थित जनसेवा मेडिकल पहुंची, जहां गुजरात की प्रतिबंधित कंपनी  की 6 शीशियां बरामद हुईं। दवाओं को जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
स्टॉक ऑनलाइन नहीं मिला, मेडिकल संचालक को फटकार
जांच के दौरान मणिकमल मेडिकल पर स्टॉक ऑनलाइन दर्ज नहीं पाया गया। केवल रजिस्टर में एंट्री होने पर अधिकारियों ने मेडिकल संचालक को फटकार लगाई और सभी स्टॉक ऑनलाइन अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिबंधित सिरप के बारे में पूछताछ की गई और लाइसेंस की जांच भी की गई।
क्या बोले अधिकारी
ड्रग इंस्पेक्टर अजय मीणा ने बताया कि नाहरपुरा में श्री बालाजी इंटरप्राइजेस के माहेश्वरी सर्जिकल हाउस से क्रद्गह्यश्चद्बस्नह्म्द्गह्यद्ध-ञ्जक्र नामक कफ सिरप की 36 बोतलें मिली हैं। यह सिरप स्मार्ट वेलेस कंपनी की है, जिसे प्रदेश में बैन किया गया है। एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि थोक बाजार से प्रतिबंधित कंपनी की दवा मिली है, जबकि एक मेडिकल पर इसी फार्मूले की दूसरी कंपनी की दवा भी पाई गई। दुकानदार को ऐसी दवाओं की बिक्री से सख्त मना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!