देश
3 माह में 100 से अधिक बच्चों की काउंसलिंग की

रतलाम नगर की शास्त्री नगर निवासी शिक्षिका व काउंसलर खुशबू अर्पित अग्रवाल को द क्रेजी टेल्स संस्था द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित जाएगा | अग्रवाल जी ने 3 माह में 100 से अधिक बच्चों की काउंसलिंग की वह उन्हे सही राह दिखाई व 100 से अधिक बच्चों की लेखनी सुधार कार्य करने के फलस्वरुप ‘द क्रेजी टेल्स’ संस्था द्वारा बेस्ट कैलीग्राफर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट एंड एजुकेशनिस्ट 2025 का सम्मान 12 नवम्बर बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा | खुशबू अग्रवाल की इस उपलब्धि पर नागरिकों ने हर्ष जताया है।



