रतलाम श्री स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के द्वितीय निर्वाण दिवस पर श्री अखंड ज्ञान आश्रम ट्रस्ट द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज 8 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं को भागवत कथा का पारायण करवाएंगे । कथा प्रारंभ होने से पहले 8 फरवरी शनिवार की दोपहर 1 बजे ज्ञान स्वरूपेश्वर महादेव मंदिर श्री अखंड ज्ञान आश्रम से कलश यात्रा निकाली जाएगी व दोपहर 2 बजे से भागवत कथा प्रारंभ होगी कथा के जजमान दिनेश राय व पदमाराय हैं । श्री अखंड ज्ञान आश्रम ट्रस्ट परिवार ने नागरिकों से इस अवसर पर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है l
Related Articles
स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया
February 3, 2025
कलेक्टर ने “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण का किया शुभारम्भ
March 24, 2025
मेडिकल कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एडरेनो25
April 6, 2025
Check Also
Close

