श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के त्रे वार्षिक चुनाव सम्पन्न
सर्व सहमति से चुने गए सरदार गुरनाम सिंह अध्य
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के त्रे वार्षिक चुनाव संपन्न, सर्व सहमति से चुने गए सरदार गुरनाम सिंह अध्यक्ष
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के चुनाव रविवार को शास्त्री नगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल भवन में संपन्न हुए,जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह जी, उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत जी छाबड़ा सह सचिव हरजीत सिंह सलूजा कोषाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह वाधवा चुने गए ।
संचालन समिति में सतपाल सिंह डंग सुरेंद्र सिंह भामरा धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता गगनदीप सिंह डंग गुरविंदर सिंह को चुना गया। सुरेंद्र सिंह धीमान गुरवेश सिंह बग्गा जीएस भाटिया
चरणजीत सिंह सलूजा कुलवंत सिंह सग्गू बलजीत सिंह खनूजा जसपाल सिंह सलूजा अमरपाल वाधवा गुरमीत सिंह गुरुदत्ता गुरमीत सिंह गांधी उपस्थित रहे।
सर्व सहमति से चुने गए संस्था अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह जी ने कहा कि हमारे बुजुर्गों द्वारा इस संस्था की नींव रखी गई है, आज उनकी तीसरी पीढ़ी के सदस्य स्कूल में दायित्वों पर आए हैं। हमारे वरिष्ठों ने शिक्षा और समाज सेवा के प्रसार के लिए यह संस्था स्थापित की है और इस कार्य में संस्था अत्यधिक सफल रही है हम सभी लोगों को अपनी पूरी क्षमता से इस संस्था को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ ही सेवा कार्यों के कीर्तिमान भी स्थापित करना है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समाजजनों ने बधाई दी है उक्त जानकारी समिति प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने दी।
