रतलाम शहीद दिवस पर हिंदू जागरण मंच का आयोजन,भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया याद शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर रविवार को हिंदू जागरण मंच ने डालुमोदी बाजार चौराहा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया इस दौरान वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली।जिला संयोजक जगदीश पाटीदार कहा कि इन तीनों महान क्रांतिकारियों ने अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन कभी माफी नहीं मांगी। उनका साहस और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।श्री पाटीदार ने आगे कहा कि हमें इन वीरों के विचारों को अपनाकर समाज में बदलाव लाने की जरूरत है हिंदू जागरण मंच के राजेश कटारिया,जगदीश पाटीदार,विजय यादव,कमलेश ग्वालियर,कुलदीप माहेश्वरी, सिद्धार्थ पंड्या,अभिषेक उपाध्याय,मन्नालाल शर्मा,नरेंद्र सिंह चौहान, जनक नागल, धर्मेंद्र रांका, पवन पटेल आदि उपस्थित रहे
Related Articles
वीसा पोरवाल समाज ने महिला मण्डल *”उड़ान”* का गठन किया
March 29, 2025
लहसुन चुराने वाले 3 में से एक पुलिस के हत्थे चढ़ा
March 23, 2025
Check Also
Close
-
मंदिरों पर फाग उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा हैMarch 5, 2025

