Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप

रतलाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप आयोजित किया जा रहा है इसकी तैयारी को लेकर सेठ जी का बाजार स्थित तेरापंथ सभा भवन पर रतलाम नगर की विभिन्न जैन महिला मंडलों के पदाधिकारी की सामूहिक बैठक जीतो लेडिस विंग के तत्वाधान में आयोजित की गई जीतो अध्यक्ष संध्या गांधी व सचिव ऊषा भंडारी ने बताया कि प्रारंभ में मंगलाचरण सुनीता मूणत ने प्रस्तुत किया इस अवसर पर उपस्थित महिला मंडलों के सभी पदाधिकारी को सीमा बोथरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने की शपथ नवकार मंत्र के जाप करवाकर दिलवाई इस अवसर पर जिज्ञासा व समाधान योगीषा बरमेचा , आस्था बोथरा व रीतिका संघवी ने किया। आगामी 8 अप्रैल मंगलवार को लक्कड़ पिठा स्थित छोटू भाई की बगीची ( डीपी परिसर )पर सुबह 8 बजे नवकार विषय पर लघु नाटिका व स्तवन होगा तथा 9 अप्रैल बुधवार को सुबह 8 बजे से 9:36 बजे तक सामूहिक नवकार मंत्र का जाप होगा । जिसमें रतलाम की 6 हजार से अधिक जैन व अजैन महिलाएं हिस्सा लेंगी। रूचि माँडोंत, राखी मेहता व महिलाओ ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन सीमा बोथरा ने व आभार ऊषा भंडारी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!