रतलाम टीआईटी रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा फाग उत्सव मनाया गया इस दौरान क्षेत्र की भजन गायिका तारा पोरवाल व रेखा मजावदिया ने सु मधुर स्वरों में फाग के गीत होली आई रे कन्हाई रे होली आई रे होली रे.. आज बीरज में होली रे रसिया.. फागण आयो रे मस्ती छाई रे हम उड़ाए रंग गुलाल.. सहित कई गीत प्रस्तुत किये, जिन पर महिलाएं जमकर थिरकी । क्षेत्र की दुर्गा चंद्रावत, कंचन काबरा, किरण शुक्ला, मधु पोरवाल, लक्ष्मी पटेल, पुष्पा नीमा, रेनू पोरवाल, राधिका पोरवाल ,पूनम, पिंकी शर्मा, पदमा पोरवाल, राखी पोरवाल, मोनिका पोरवाल, चंचल मजाव दिया, रेखा धनोतिया, कमलेश तोषनीवाल, मधु रत्नावत, मिनाक्षी पांचाल, कला परमार, उषा कश्यप सहित महिलाएं मौजूद थी अंत में भोले बाबा की आरती कर प्रसादी वितरित की गई।
Related Articles
प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिए
March 11, 2025
होली मिलन समारोह
March 17, 2025
बसंत पंचमी का त्यौहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
February 1, 2025
Check Also
Close
-
गीता मंदिर पर रंग भरी एकादशी मनाई गईMarch 26, 2025
