Uncategorized

बरबड़ क्षेत्र है संतो की तपोभूमि

पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ

रतलाम  बरबड़ क्षेत्र संतो की तपोभूमि है, यह प्राचीन मंदिर है तथा यहां लगने वाला मेला रतलाम नगर का सबसे पहला मेला है जो रियासत काल से चला आ रहा है।

उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये उन्होने बरबड़ हनुमान मंदिर स्थापना पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इन्हे सहेजने के साथ ही इनका विस्तार भी करना होगा। बरबड़ हनुमान मेला तीन दिवसीय आयोजित होता था इस मेला अवधि को बढ़ाते हुए पांच दिवसीय किया गया है साथ ही इसके बजट में भी वृद्धि की गई है। महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि इस वर्ष मेले को भव्य रूप प्रदान किया गया है साथ ही उच्च स्तरीय गरीमामयी सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये गये है ताकि अधिक से अधिक बच्चे, बुजुर्ग व नौजवान मेले में आये व मेले का लुफ्त उठायें। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इन्हे हमें सहेजना होगा। वर्तमान निगम परिषद मेलो को सहेजने के साथ ही उनका विस्तार भी कर रही है जो प्रशंसनीय है।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम द्वारा नगर के चंहूमुखी विकास के साथ ही मेलो को सहेजने का भी कार्य कर रही है महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा 3 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का विस्तार करते हुए पांच दिवसीय किया गया है जो प्रशंसनीय है।

प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, सुनील सारस्वत, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निषा सोमानी, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, पार्षद रत्नदीपसिंह राठौर, करण कैथवास, श्रीमती शबाना, श्रीमती हीना मेहता, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, शेरू पठान, हार्दिक मेहता, राजेन्द्र चौहान, बरबड़ हनुमान मंदिर ट्रस्टी चंदूलाल जी के अलावा धर्मेन्द्र सिंह, विवेक शर्मा, दिव्या शर्मा, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, स्वच्छता अधिकारी ए.पी. सिह आदि ने बरबड़ हनुमान मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने माना।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!