पेटलावद हादसे में दोषी पाई गई सीएमओ आशा भंडारी !
सीएमओ की लापरवाही ने दो निर्दोष की ली जान !
झाबुआ सुरेश मुलेवा
पेटलावद हादसे में दोषी पाई गई सीएमओ आशा भंडारी
सीएमओ के खिलाफ कार्यवाई हेतु ‘प्रमुख सचिव’ को भेजा गया प्रस्ताव धन्यवाद कलेक्टर महोदया ….आपकी कार्यवाई से निश्चित ही निर्दोषों को मिलेगा न्याय….
पेटलावद हादसे को एक माह से अधिक बीत चुका है…23 मार्च को शहर के थांदला रोड पर नरसिंह दास बैरागी नामक व्यक्ति द्वारा बनाए जा रहे अवैध सिनेमा हॉल की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी नरसिंह दास बैरागी एवं दो अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
मामले में कलेक्टर नेहा मीना ने एक जांच दल गठित किया था जिसने पूरे घटनाक्रम की जांच की और पूरी रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की गई, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जांच टीम द्वारा जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है उसमें सीएमओ आशा भंडारी दोषी पाई गई है। आशा भंडारी की लापरवाही के कारण अवैध रूप से सिनेमा हाल का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा था लेकिन सीएमओ आशा भंडारी ने पूरे मामले में अनदेखी और लापरवाही की जिसका नतीजा यह रहा कि दो लोगों ने अपने प्राण गवा दिए। जांच रिपोर्ट में सीएमओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर सुश्री मीना ने सीएमओ के खिलाफ कार्यवाई हेतु प्रस्ताव बनाकर नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है। सीएमओ के खिलाफ कभी भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। कलेक्टर महोदया की इस कार्रवाई से निश्चित ही पीड़ित और निर्दोष लोगों को न्याय मिलेगा क्योंकि सीएमओ की लापरवाही के कारण बेकसूर लोगों ने अपने प्राण गंवा दिए और ऐसे में सीएमओ पर गाज ना गिरना कहीं ना कहीं लापरवाही को बढ़ावा देने जैसा था, लेकिन कलेक्टर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव से निश्चित ही सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई होना तय है !
