सेन समाज के आराध्य गुरु सेन महाराज की 725 वीं जयंती मनाई जाएगी
रतलाम मेवाड़ा सेन समाज में 25 अप्रैल को श्री सेन समाज के आराध्य गुरु श्री सेन जी महाराज की 725वी जयंती मनाई जाएगी मेवाड़ा सेन समाज रतलाम पंचायत के सभी पदाधिकारी व युवा मंच के सभी सदस्यों ने बैठक कर यह निर्णय लिया गया। मेवाड़ा सेन समाज के युवा मंच के भरत सेन व मनोज सेन ने बताया कि दिनांक 24/04/25 गुरुवार को मेवाड़ा सेन समाज श्रीराधाकृष्ण मंदिर सुनारबाउड़ी पर रात्रि 8 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया। दिनांक 25/04/25 शुक्रवार श्री सेन जी महाराज जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 8 बजे श्री सेन जी महाराज का अभिषेक व हवन फिर दोपहर 3 बजे से श्रीराधाकृष्ण मंदिर सुनारबाउड़ी से चल समारोह शहर के विभिन्न चौराहों से हो कर राधाकृष्ण मंदिर मे समापन होगा चल समारोह में समाजिक अखाड़ा हाथी ,घोड़े ,ऊट बैंड पुरुष महिलाएं बच्चे व श्री सेन जी महाराज की झाँकी भी समिलीत होंगे। तत्पश्चात श्री सेन जी महाराज की महाआरती कर समाज में भोजन प्रसादी होगी।

