Uncategorized

इस सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो……

आधी रात को एयर स्ट्राइक आतंकियों के अड्डे तबाह

Ratlam आखिर वही हुआ जिसकी पूरे देश को उम्‍मीद थी। भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों ने फिर से कर दिखाया। जब सारा देश सो रहा था तब रात को 1बजकर 30 मिनिट पर सेना के वीर रणबांकुरों ने आतंकी की फैक्‍टरी बने पाकिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक को अंजाम दिया। इसमें कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इसमें 30 आतंकियों को ढेर किया गया है, 55 से अधिक घायल हुए हैं। यह सब ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया। बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश था। सेना की तरफ से किसी बड़ी कार्यवाही की उम्‍मीद की जा रही थी। आखिर वह खुशखबरी भी सामने आ ही गई।

जम्मू के अखनूर क्षेत्र में एक पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने की सूचना है। भारत ने पाकिस्तान का GF-17 फाइटर विमान मार गिराया।

पाकिस्तानी सेना बोली-मिसाइलें दागी गईं, भारत ने कहा-सिर्फ आतंकी ठिकाने बनाए निशाना, एक्स पर लिखा-न्याय हुआ, जय हिंद।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा-पांच जगह हुआ हमला, पाकिस्तानी सेना सिर्फ तीन कोटली, बहावलपुर व मुज्जफराबाद बता रही है।पाकिस्तान ने अगले 48 घंटे के लिए अपने सभी हवाई मार्गों को सभी उड़ानों के लिए बंद किया।पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ में एलओसी पर रात को दागे गोले, एक महिला की मौत।भारत ने किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए सरहदों से लेकर भीतरी इलाकों तक किया अलर्ट।पाकिस्तान ने आपातकाल घोषित किया, लोगों को घरों में रहने को कहा गया।-कश्मीर में एक अज्ञात स्थान से दृश्य, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!