Uncategorized

रुद्राभिषेक कर मनाई हरियाली तीज, किया पोधारोपण

रतलाम  श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा श्रावण मास की हरियाली तीज पर श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर में शिव मंदिर स्थित अटपतेश्वर महादेव पर रुद्राभिषेक कर समाज जनों ने महिला मंडल, युवा मंच द्वारा भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार अर्धनारीश्वर, महाकाल,महाकाली का विशेष श्रृंगार कर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिला मंडल ने हरियाली तीज पर पौधा रोपण करने के साथ उसे बड़ा करने का भी संकल्प लिया एवं शिव पार्वती जी से प्रार्थना की इस वर्ष पर्याप्त बारिश हो एवं धन-धान्य फसल एवं सभी पर भगवान महाकाल की कृपा बनी रहे, आज के अभिषेक के मुख्य यजमान नयन व्यास एवं भावना व्यास रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडल युवा मंच एवं समाज जन उपस्थित थे श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी,महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास, सचिव हंसा व्यास,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अभिलाषा त्रिवेदी, पुष्पा व्यास, अखिलेश व्यास, वरिष्ठ समाज जन , कुंजलता व्यास,अशोक दीक्षित जितेंद्र त्रिवेदी,अजीत व्यास, सहित खुशाली व्यास, यशस्वी व्यास, प्रशांत व्यास, ध्वनि व्यास, प्रीति व्यास, रीता दीक्षित,पूर्व अध्यक्ष राजेश ओझा, महेश ओझा, प्रफुल्ल व्यास, कोकिला ओझा, रेखा व्यास, देव व्यास ,आंचल व्यास, अलका व्यास, प्रिया व्यास, नेहा ,रेखा ओझा, युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी, रौनक व्यास, अखिलेश शर्मा, सुधांशु व्यास, सुरेश दवे,सुनीता व्यास,आनंद व्यास, यामिनी व्यास ,निहाल व्यास,सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जोशी श्री नरेंद्र त्रिवेदी एवं बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!