Uncategorized

योग गुरु जी का सम्मान किया

रोटरी गार्डन में

रतलाम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रोटरी गार्डन रतलाम मे योग गुरु का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।साथ ही इस अवसर पर मार्निंग स्टार ग्रुप के भूपेंद्र व्यास ग्रुप के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।रोटरी सँगीत क्लब द्वारा भी प्रस्तुती दी गई। कमलेश परिहार द्वारा गुरु भजन गा कर सभी को आनंदित कर दिया।इसी कड़ी में रेणु द्वारा भजन की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का प्रारम्भ स्वामी विवेकानंद के माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित से हुवा। समारोह में योग गुरु भगवती पांचाल, पवन मजावदिया और इन्दु पाठक का शाल-श्री फल से माला पहना कर नागरिको ने सम्मान किया गया साथ में स्वामी विवेकानंद योग क्लास को तन मन धन से हमेशा सहयोग करने वाले वरिष्ठ अर्जुने सिंह सोनी और ओमप्रकाश सोनी का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर साबूदाना खिचड़ी,खोपरापाक और केले की परसादी वितरित की गई। समारोह का संचालन विक्रम राजावत ने और दिलीप पंवार ने किया। इस अवसर पर गैरा जी, बोरासी , राहुल उपाध्याय , शांतिलाल टाँक, टाटावत मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!