Uncategorized

फाग उत्सव का आगाज़

पोरवाल सोशल ग्रुप ने मनाया रणछोड़ राय मंदिर पर

रतलाम पोरवाल सोशल ग्रुप का फाग उत्सव त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान रणछोड़ राय के मंदिर पर संपन्न हुआ प्रारंभ में ग्रुप सदस्यों ने जब छिडे फाग के गीत, मिले मनमीत झूमें दीवानों की टोली, गोरी चल खेले होली, प्रेम रंग दुनिया में चोखा चढ़े फेर ना छूटे, मन से मन का मीत मिले तो सारे बंधन झूठै प्रस्तुत किया । इसके बाद होली आई रे कन्हाई रे.. होली खेले रघुवीरा सहित विभिन्न फाग गीतों पर ग्रुप सदस्य जमकर झूमे एक दूसरे को गुलाल लगाई व पुष्प वर्षा की गई तथा फाग उत्सव मनाया गया । ग्रुप सदस्य चंद्रशेखर गुप्ता ने छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा, वंदना पोरवाल ने मै पल दो पर का शायर हु पल दो पल मेरी कहानी हे ..ममता गुप्ता ने शेयर मार्केट के गिरते सूचकांक पर हास्य कविता प्रस्तुत की। संस्थापक संयोजक राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष पंकज पोरवाल, सचिव अविनाश पोरवाल फर्नाखेड़ी, मीडिया प्रभारी विकास पोरवाल सहित ग्रुप सदस्यों ने विभिन्न फाग गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, अनिल पोरवाल, प्रतीक मजावदिया, लता सेठिया,निर्मला धनोतिया,रिंकू पोरवाल, नूतन मजावदिया, विजय धनोतिया, राकेश पोरवाल बालाजी, रामप्रसाद घाटिया, अनीता गुप्ता, सोनाली पोरवाल, सुनील सेठिया, रेनू पोरवाल , योगेन्द्र दलाल,रमेश पोरवाल, गायत्री पोरवाल, मधु पोरवाल, सहित ग्रुप सदस्य मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!