घटना स्थल पर फिर रेस्क्यू हुआ शुरू…. नगर परिषद की टीम नदारद….!!
फिर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शुरू किया रेस्क्यू, नगर परिषद नही कर पा रही संसाधनों की व्यवस्था…. झाबुआ जिला ब्यूरो सुरेश मुलेवा
पेटलावद में कल हुए हादसे को लेकर घटनास्थल पर एक बार फिर पुलिस के द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया है और यह जानने की कोशिश की कर जा रही है कि अभी भी कोई मलबे के नीचे दबा तो नहीं है। मौके पर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी लगातार जी तोड़ मशक्कत कर रहे हैं लेकिन घटनास्थल पर नगर परिषद की टीम नदारत दिखाई दे रही है। गिने चुने कर्मचारी यहां भटकते हुए दिख रहे हैं। ना ही नगर परिषद की ओर से पुलिसकर्मियों को कोई संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ऐसे में पुलिसकर्मियों को काफी परेशान भी होना पड़ रहा है। लेकिन थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को सलाम है जो लगातार यहां संसाधनों के अभाव में भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

