32 वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन

रतलाम सामूहिक विवाह समिति हनुमान बाग रतलाम पर 31 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्यसमिति की मीटिंग हनुमान बाग पर श्री अशोक जी बैरागी ताला चाबी वाले की अध्यक्षता में रखी गई। सर्वप्रथम जगत गुरु रामानंदाचार्य एवं कुलदेवी कमलादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मीटिंग प्रारंभ हुई, जिसमें 20 अप्रैल 2026 को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय व्यय का ब्यौरा समिति सचिव श्री नागेश्वर बैरागी द्वारा प्रस्तुत किया गया,जिसमें rs 263067 की बचत हुई,विगत वर्ष की rs 240000/ की फिक्स्ड डिपॉजिट की परिपक्व राशि एवं इस वर्ष की बचत राशि की फिक्स्ड डिपॉजिट संयुक्त रूप से बैंक में की जावे । तथा आगामी 32 वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी अक्षय तृतीया पर किया जाने का निर्णय लिया गया। एवं समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जावे ,ईसके लिए समिति अध्यक्ष श्री अशोक जी बैरागी वरिष्ठ सलाहकार श्री विष्णुदास जी तीतरी एवं श्री राधेश्याम जी बैरागी आम्बा के मार्गदर्शन में गठन किए जाने के लिए अधिकृत किया गया , जिसमें श्री राधेश्याम जी हनुमन्यता एवं श्री कैलाश दास जी नागदा द्वारा आगामी सम्मेलन हेतु rs 11000/ की घोषणा की गई, पश्चात आभार प्रदर्शन श्री राजेंद्र जी बैरागी कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया।जिसमें गणमान्य समाज सेवी श्री गणपत दास जी नागडदेडा,श्री अर्जुन दास जी निमावत,श्री सज्जन दास जी बैरागी,श्री राधेश्याम जी बैरागी आंबा,श्री विष्णुदासजी तीतरी,श्री कैलाश दास जी नागदा,श्री महावीरदास जी बडायला माताजी, डॉ महेंद्र जी बैरागी,श्री भगवानदास जी मिर्ची वाले,श्री निर्मल दास जी डाबड़ी,श्री भरत दास जी बैंक वाले नागदा ,श्री राधेश्याम दास जी हनुमंत्या,श्री सज्जनदास जी,श्री रणछोड़ दास जी दलौदा,श्री मनोहरदास जी सरसी,श्री मुरलीदास जी सेजावता,श्री अनोखी दास जी सेजावता,श्री अनंत प्रसाद जी ,श्री पवन जी बैरागी,श्री राजू भाई प्रेस , श्री संतोष जी बैरागी ऑटो पार्ट्स , श्री संतोष जी बैरागी इशरथुनि,महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बैरागी,श्री मनोहर जी बैरागी , श्री जीवनदास जी धतुरिया,श्री पीताम्बर दास जी एवं ओमप्रकाश जी मांगरोल ,श्री प्रशांत जी बैरागी,दशरथ जी बैरागी नौगांवा जागीर ,जीवनदास जी धामेड़ी आदि समाजजन उपस्थित रहे। पश्चात समाज के दिवंगत समाजसेवी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बाद में सभी ने सामूहिक स्नेह भोज का आनंद लिया गया।




