देशमध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

साइकिल रैली व पौधारोपण का आयोजन

रतलाम युवाओं को स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एस वाय एस साइक्लोथान का आयोजन डॉ राहुल पंजाबी ने किया इस दौरान साइकिल रैली व पौधारोपण का आयोजन किया गया। शहर सराय से निकली साइकिल रैली का शुभारंभ डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घंनगोरिया, रक्षित निरीक्षक मोहन भरावत ने किया।13 किलो मीटर लंबी सायकल रैली रतलाम से डेलनपुर स्थित शीतल तीर्थ पहुंची जहां साइकिल रैली का समापन हुआ। मार्ग में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। शीतल तीर्थं परिसर में डीआईजी निमिष अग्रवाल शीतल तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ सविता जैन डॉ राहुल पंजाबी व युवाओं ने पौधा रोपण किया पौधों को रक्षा करने की शपथ डॉक्टर सविता जैन ने दिलवाई । इस दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण करना आवश्यक है ,डॉ सविता जैन ने कहा कि हम जितना प्रकृति के नजदीक जाएंगे प्रकृति उतनी हमारे नजदीक आएगी तथा हमारी सुरक्षा करेगी अंत में आभार प्रदर्शन डॉ राहुल पंजाबी ने माना इस दौरान डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता, चिंटू पावेचा ,अंकित लिंबोदिया, अभिषेक रावल, गिरिराज राठौड़, शुभम तिवारी, रिक्की जैन, रौनक सोनी व युवक व युवतियां मौजूद थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!