देशमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा किया गया ‘द प्राइम मॉर्निंग’ का सफल आयोजन

रतलाम   सेवा क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत “द प्राइम मॉर्निंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्साहपूर्वक आयोजित किये गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस, आपसी सौहार्द एवं फेलोशिप को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ जुम्बा सेशन में भाग लिया तथा स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। साथ ही सभी सदस्यों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

क्लब का उद्देश्य सभी सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाकर अधिक से अधिक सेवा कार्यों से जोड़ना है। क्योंकि स्वस्थ रहकर ही समाज एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा पूरी ऊर्जा, समर्पण और उत्साह के साथ प्रभावी रूप से की जा सकती है।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष गौरव–नितिका ऐरन, क्लब सचिव विकास–पूजा छाजेड़ के साथ साथ कीर्ति–मेघना बड़जात्या, उमेश–पूजा शर्मा, रौनक जैन, मिलेश–संगीता कटकानी, मनोज सिगनावत, मनोज उपाध्याय, समकित जैन, दीपेश–कृति गड़िया, अक्षय–रानी दलाल, वर्षा परमार, मनीष–वर्षाली गुगलिया, यतेन्द्र तिवारी, रसेश राठौड़, अक्षत–कीर्ति पोरवाल, पुनीत-हर्षा गाँधी,अर्चना–हितेश सुराना सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी सदस्यों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं आपसी भाईचारे का संचार किया। सभी ने ऐसे आयोजनों को स्वास्थ्य जागरूकता, मित्रता तथा सेवा भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!