देशमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा

                               रतलाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधा कृष्ण दीनदयाल नगर रतलाम में जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रियम तोमर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य गोपाल वर्मा व पत्रकार राकेश पोरवाल ने माँ सरस्वती पूजन किया । जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रियम तोमर के द्वारा विद्यालय प्राचार्य गोपाल वर्मा को स्वच्छता से संबंधित भेंट प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांख्यिकी अधिकारी प्रियम तोमर के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करने से पर्यावरण प्रदूषण एवं स्वास्थ्य की हानि के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए तथा घर से बाजार सामान लेने जाते समय कोई भी कपड़े का बैग साथ में ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को हर डाटा संकलन करके रखना चाहिए यह सारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में यह डाटा सहायक सिद्ध होता है । प्राचार्य गोपाल वर्मा ने कहा कि अगर हम वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे तो यह धरती मां पर उपकार होगा इससे प्रकृति व वातावरण दोनों स्वच्छ होंगे तथा हर व्यक्ति की सेहत तंदुरुस्त रहेगी। पत्रकार राकेश पोरवाल ने बच्चों से कहा कि वह ऐसी वस्तुओं का उपयोग करें जिसे प्रकृति प्रदूषित न हो तथा वातावरण स्वच्छ रहे । इस अवसर पर स्वच्छता से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने सहभागिता की व विजेता बच्चों कार्तिक, पायल, मीना, मायरा व गोपी आदि को अतिथियो द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में इको क्लब प्रभारी मधु परिहार के द्वारा भी सिंगल उसे प्लास्टिक के निपटान के लिए बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा के द्वारा किया गया और आभार ओम प्रकाश मालवीय के द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!