देशमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

शासकीय एकीकृत हाई स्कूल सेजावता में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया

🇮🇳

शासकीय एकीकृत हाई स्कूल सेजावता में स्वच्छ पर्यावरण पर निबंध एवं पोस्टर, प्रतियोगिता कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड रतलाम के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य मैं संपन्न हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस,एस, कृपलानी , विशेष अतिथि ओम मिश्रा एवं मिथिलेश कुमार सेवानिवृत एयर फोर्स, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण एवं स्वच्छता का जीवन में महत्व बताया , इस अवसर पर विद्यार्थीयों और शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई , और, निबंध एवं पोस्टर दोनों प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इंडियन ऑयल लिमिटेड रतलाम द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिलीप सिंह सिसोदिया ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक सुश्री गिरिजा मीणा, श्रीमती शीला जिंदल, श्रीमती रिंकू जायसवाल, श्रीमती तरनजीत कौर, श्रीमती रेखा कुमावत,श्रीमती सपना वाडिया, श्रीमती अंजना श्रीवास्तव एवं दुर्गा दीदी उपस्थित रहे।दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को इंडियन ऑयल लिमिटेड रतलाम के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिन में चित्रकला प्रतियोगिता में अनुराधा पवार कक्षा नवी में प्रथम स्थान, डोली खमोरिया कक्षा आठवी ने द्वितीय तथा गुंजन प्रजापत 7वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में नव्या परमार 9वीं ने प्रथम हंसा पोरवाल 8वी ने द्वितीय तथा दक्ष धाकड़ छठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शिक्षक श्रीमती तरनजीत कौर ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!